पहलगाम के दहशतगर्दों को गृहमंत्री का कड़ा संदेश- हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे : अमित शाह

इंच-इंच भूमि से मिटा देंगे आतंकवाद को 

पहलगाम के दहशतगर्दों को गृहमंत्री का कड़ा संदेश- हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे : अमित शाह

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए घटनाओं के सिलसिले को जोड़ रही है और हमलावरों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रही है।

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में गुरुवार को कहा कि पहलगाम हमले का बदल लिया जाएगा। हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे। ये नरेंद्र मोदी का भारत है। पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। शाह ने कहा कि आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे 27 लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा। कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुन कर बदला होगा।

इंच-इंच भूमि से मिटा देंगे आतंकवाद को 
गृह मंत्री ने कहा कि आज फिर से ये संकल्प याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, चाहे वामपंथी उग्रवाद हो या फिर कश्मीर का मुद्दा अगर कोई कायराना हरकत करता है तो किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मिटा देंगे। लामबंद होकर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक उनको दंड दिया जाएगा।

आतंकी हमले की जांच की समीक्षा के लिए पहलगाम पहुंचे एनआईए प्रमुख 
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में लेने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख सदानंद वसंत दाते गुरुवार को पहलगाम पहुंचे। एनआईए की टीमें पिछले सप्ताह से ही आतंकवादी हमले वाली जगह पर डेरा जमाए हुए हैं और सबूतों की तलाश तेज कर दी है। श्रीनगर पहुंचने के बाद एनआईए प्रमुख तुरंत पहलगाम के लिए रवाना हो गए। एनआईए प्रमुख नरसंहार वाली जगह बैसरन घाटी का भी दौरा कर सकते हैं।

जांच एजेंसी कर रही कई गवाहों से पूछताछ 
पहलगाम और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहने के बावजूद हमलावर अभी भी फरार हैं, वहीं एनआईए जांचकर्ता बैसरन घाटी में कई गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

Read More मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

जुटा रही हमलावरों के बारे में खुफिया जानकारी 
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए घटनाओं के सिलसिले को जोड़ रही है और हमलावरों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रही है। घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए पिछले एक सप्ताह में कई गवाहों से पूछताछ की गई है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से एनआईए की टीमें आतंकी साजिश को उजागर करने के लिए सबूतों की तलाश में पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं।

Read More जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं