सुअर की किडनी के सहारे 271 दिनों तक जिंदा रहा इंसान: मेडिकल साइंस का चमत्कार, लाखों मरीजों के लिए नई उम्मीद

दुनिया भर के लाखों मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण

सुअर की किडनी के सहारे 271 दिनों तक जिंदा रहा इंसान: मेडिकल साइंस का चमत्कार, लाखों मरीजों के लिए नई उम्मीद
अमेरिका में 66 वर्षीय टिम एंड्रयूज आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी से पूरे 271 दिनों तक बिना डायलिसिस सामान्य जीवन जीने में सफल रहे। द लांसेट में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, सुअर की किडनी ने डोनर मिलने तक अस्थायी ‘पुल’ (ब्रिज) का काम किया और बाद में मानव किडनी को भी शरीर ने बिना रिजेक्शन स्वीकार कर लिया।

वॉशिंगटन। मेडिकल साइंस के इतिहास में एक ऐसा अभूतपूर्व चमत्कार हुआ है जिसने किडनी की बीमारी और अंगों की किल्लत से जूझ रहे दुनिया भर के लाखों मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है। अमेरिका में 66 वर्षीय टिम एंड्रयूज नाम के एक मरीज को सुअर की किडनी के सराहे 9 महीनों तक जिंदा रखा गया। उस मरीज को आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी के सहारे पूरे 9 महीने यानी 271 दिनों तक बिना डायलिसिस के जिंदा रखा गया। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस दौरान वो सामान्य जिंदगी जीए और जब इसके बाद उन्हें इंसानों वाला किडनी लगा दिया गया। यह अभी तक के मेडिकल इतिहास में अब तक का सबसे लंबा समय है जब किसी जानवर का अंग किसी इंसान के शरीर में इतने लंबे वक्त तक सफलतापूर्वक काम करता रहा। द लांसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे खास बात यह रही कि सुअर की किडनी ने एक ब्रिज यानि अस्थायी सहारे के रूप में काम किया। 9 महीने बाद जब टिम को एक इंसानी डोनर की किडनी मिली तब उनके शरीर ने उसे भी बिना किसी एंटीबॉडी रिजेक्शन के तुरंत स्वीकार कर लिया।

सुअर की किडनी से 9 महीने जिया इंसान

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और उससे जुड़े अस्पतालों के एंड्रयूज के डॉक्टरों ने उनके अनुभव के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे जेनोट्रांसप्लांटेशन यानि जानवर से इंसान में अंग प्रत्यारोपण ने एंड-स्टेज किडनी फेलियर होने के बाद अगर डोनर ना मिले तो वैकल्पिक तौर पर सुअर की किडनी से कुछ महीने तक इंसान को जिंदा रखा जा सकता है। यह मामला भारत के लिए खास तौर पर अहम है जहां हर साल लगभग दो लाख नए मरीजों को गुर्दे की जरूरत होती है लेकिन सिर्फ 14,500 के आसपास ही ट्रांसप्लांट हो पाते हैं। पुणे के सीनियर यूरोसर्जन डॉ. संजय कुलकर्णी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा यहां सबसे अहम बात यह है कि सुअर के गुर्दे ने लगभग नौ महीनों तक डायलिसिस-मुक्त किडनी फंक्शन दिया और मानव गुर्दा मिलने तक एक पुल (ब्रिज) का काम किया।

सुअर की किडनी से 9 महीने ब्रिज ट्रांसप्लांट

Read More तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नए नाम और निशान आवंटित : ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न, रॉय धड़े को मिला लिफाफा

उन्होंने कहा कि मरीज एंड्रयूज को USFDA की 'एक्सपेंडेड एक्सेस इन्वेस्टिगेशनल न्यू ड्रग' एप्लीकेशन के तहत सुअर की किडनी मिली। यह एप्लीकेशन अक्सर उन मरीजों की मदद के लिए मंजूर की जाती है जिनकी जान को खतरा हो और जिन्हें एक्सपेरिमेंटल इलाज की ज़रूरत हो। मंजूरी मिलने के बाद उनकी किडनी के काम करने की क्षमता, शरीर द्वारा उसे अस्वीकार करने, एंटी-बॉडी रिस्पॉन्स और सुअर से इंसान में संक्रमण फैलने के खतरे की निगरानी की गई। ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद ही सुअर की किडनी ने काम करना शुरू कर दिया। 14वें दिन एक शुरुआती चेतावनी मिली जब शरीर की इम्यून T-सेल्स ने किडनी पर हमला करना शुरू कर दिया लेकिन डॉक्टरों ने रिजेक्शन को कंट्रोल कर लिया और सुअर से कोई पैथोजन नहीं फैला। करीब 9 महीने तक किडनी ने अच्छा काम किया। इसके बाद एंड्रयूज को एक मृत व्यक्ति की किडनी दी गई जिसने ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद ही काम करना शुरू कर दिया। इससे साबित हुआ भविष्य में सुअर की किडनी से लाखों लोगों की जान बच सकती है।

Read More महिला हो, सिलेंडर नहीं उठा पाओगी : नहीं दी नियुक्ति, देना होगा 12 लाख मुआवजा

 

Read More व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ के मामले में फरार दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुख्य...
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?