G20 समिट में पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात, एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए आए नजर 

पीएम मोदी–मेलोनी मुलाकात का वीडियो वायरल

G20 समिट में पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात, एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए आए नजर 

दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है, जिसमें 40 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों leaders की मुस्कुराती बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका में दो दिनों तक चलने वाले G20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है और इस आयोजन में करीब 40 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, G20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान आज पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कारते हुए भी दिखाई दिए। इस पल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ​जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए और बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और वे एक आध्यात्मिक प्रस्तुति के साक्षी भी बने।

बता दें कि, पीएम मोदी का ये दौरा दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और नेतृत्व की पहचान है। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य सहयोग मज़बूत करना, विकास को तेज़ करना और दुनिया को बेहतर भविष्य देना है।” भारत की आवाज़ आज हर टेबल पर सुनी जा रही है। सूत्रों की मानें तो, इस बार G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस समिट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

बहुत खास समिट

गौरतलब है कि, इस समिट में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था कि, मैं नरेद्र मोदी साउथ अफ्रीका में होने वाले इस समिट में जरूर भाग लूंगा क्योंकि ये एक बहुत ही खास समिट हैं और वहां पर कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी।  इसके इस समिट में, मैं दुनिया के कई लीडर्स से भी मिलूंगा। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, मैं इस समिट में 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य' के हमारे इस विजन के हिसाब से पूरे विश्व के सामने देश का नजरिया पेश करूंगा। 

Read More रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं



Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद