प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: 1 घर छोड़कर डोनेट करेंगे पूरी संपत्ति

बिहार चुनाव हार के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: 1 घर छोड़कर डोनेट करेंगे पूरी संपत्ति

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर (पीके) ने बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि वे पिछले 20 वर्षों में कमाई गई अपनी लगभग पूरी संपत्ति जन सुराज पार्टी को दान कर देंगे। केवल दिल्ली स्थित अपने परिवार का एक घर वे रखेंगे।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद अब प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, वो दिल्ली में अपने परिवार के लिए एक घर को छोड़कर, पिछले 20 वर्षों में कमाई गई अपनी पूरी संपत्ति पार्टी को दान कर देंगे। दरअसल, प्रशांत किशोर ने ऐलान करते हुए कहा है कि, अगले पांच साल तक सलाह देने के बदले में जो भी उनकी कमाई होगी का 90 प्रतिशत वो जन सुराज पार्टी को डोनेट कर देंगे।

जानकारी के अनुसार, पार्टी की हार के बाद चंपारण के गांधी आश्रम में एक दिन को मौन तोड़ने के बाद पीके ने ये ऐलान किया और कहा कि, वो 15 जनवरी 2026 से अपनी पार्टी का नए सिरे से अभियान शुरू करेंगे। इसके साथ ही पीके ने कहा कि, वो बिहार के हर एक वार्ड मे जाएंगे और सरकार के द्वारा किए गए वादों पर अमल करवाएंगे। इसके साथ ही वो इस बात की भी पुष्टि करेंगे कि, एनडीए सरकार ने जो महिलाओं को 10 हजार रूपए और 2 लाख रूपए की देने की बात कही है वो पूरी हुई है या नहीं। इसके साथ ही पीके ने आम लोगों से अपील की है कि वो जन सुराज को साल में कम से कम 1000 रुपये दान जरूर करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी