'गुंडाराज' और 'जंगलराज' का पर्याय बना पंजाब, भगवंत मान दें तत्काल इस्तीफा: भाजपा

आप का मतलब 'अराजक अपराध पार्टी'

'गुंडाराज' और 'जंगलराज' का पर्याय बना पंजाब, भगवंत मान दें तत्काल इस्तीफा: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अपराधियों को संरक्षण देने और राज्य को 'जंगलराज' में बदलने का दावा करते हुए उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य को 'गुंडाराज और जंगलराज' में तब्दील कर दिया है। भाजपा ने कहा है कि अगर भगवंत मान से राज्य की कानून-व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है, तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) यानी 'पापी आप 'लगातार पाप कर रही है और अब आप का मतलब 'अराजक अपराध पार्टी' हो गया है। उन्होंने कहा कि हर दिन अखबार खोलने या टेलीविजन पर समाचार देखते समय पंजाब से अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं। राज्य में हत्या, नशाखोरी और आत्महत्या जैसी घटनाएँ आम बात हो गयी हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार अपराधियों और हत्यारों को संरक्षण दे रही है और पंजाब की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मान को अब पंजाब की जनता 'भाग-वंत मान' कह रही है, क्योंकि जब भी जिम्मेदारी निभाने की बात आती है, वे उससे भाग जाते हैं। भाटिया ने कहा कि सीएम मान को विदेश यात्राओं और महँगी विदेशी वस्तुएँ खरीदने का समय तो मिल जाता है, लेकिन जिन पंजाब के लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उन्हीं की हत्याएँ हो रही हैं और वे चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 से 36 घंटों में राज्य में दिनदहाड़े हुई हत्याओं की तीन घटनाएं घटित हुई हैं। मोगा ज़िले में हमलावर हथियारों से सुसज्जित होकर बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो में आए और दो नौजवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों नौजवान मारे गए, और कई दूसरे घायल हो गए।

Read More राहुल गांधी पर AI वार से भड़की युवा कांग्रेस : BJP को दी खुली चेतावनी, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा