Wholesale Inflation बढ़कर मई में 2.61 प्रतिशत

अप्रैल में यह 1.26 प्रतिशत थी

Wholesale Inflation बढ़कर मई में 2.61 प्रतिशत
खाद्य और विनिर्मित वस्तुओं के दामों में तेजी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति गत मई में बढ़कर 2.61 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल में यह 1.26 प्रतिशत थी।

नई दिल्ली। खाद्य और विनिर्मित वस्तुओं के दामों में तेजी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति गत मई में बढ़कर 2.61 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल में यह 1.26 प्रतिशत थी।

शुक्रवार को जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार मई में थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (2011-12) बढ़कर 153. 3 हो गया जबकि अप्रैल में यह 153.0 प्रतिशत रहा।

मई में खाद्य वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 7.40 प्रतिशत पर पहुँच गयी जबकि अप्रैल में यह 5. 52 प्रतिशत थी। इसी प्रकार खाद्य वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 185.7 था जबकि एक माह पहले 183. 6 प्रतिशत था। वहीं  प्राथमिक वस्तुओं की थोक महंगाई दर 7.20 प्रतिशत रही जबकि इससे एक माह पहले यह 5.01 प्रतिशत थी।

मई में विनिर्मित वस्तुओं के थोक मूल्यों में भी वृद्धि दर्ज की गई और इस वर्ग में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 0. 78 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि अप्रैल में विनिर्मित वस्तुओं के थोक भाव सालाना आधार पर 0. 42 प्रतिशत कम थे।

Read More पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 8 की मौत, 32 घायल

ईंधन और बिजली की थोक दरें मई में सालाना आधार पर 1. 35 प्रतिशत ऊँची थी जबकि अप्रैल में ईंधन और बिजली वर्ग की थोक मुद्रास्फीति 1.38 प्रतिशत थी।

Read More इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार