हॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़! इस फेमस सिंगर का 59 की उम्र में निधन

टॉड स्नाइडर का 59 वर्ष की उम्र में निधन

हॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़! इस फेमस सिंगर का 59 की उम्र में निधन
हॉलीवुड से दुखद खबर—प्रसिद्ध ‘ऑल्ट कंट्री’ सिंगर टॉड स्नाइडर का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चोट के इलाज के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां निमोनिया की वजह से उनकी मौत हो गई। परिवार और रिकॉर्ड लेबल ने सोशल मीडिया पर निधन की पुष्टि की।

मुंबई। हॉलीवुड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, ‘ऑल्ट कंट्री’ नाम से मशहूर सिंगर टॉड स्नाइडर का आज सुबह उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि उनके परिवार से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी हुए और उन्होंने सिंगर की फोटो का सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इलाज के दौरान हुई मौत

दरअसल हाल ही में, टॉड को चोट लग गई ​थी, जिसके इलाज के लिए उनको अस्पताल जाना पड़ा था, जिसके बाद आज सुबह उनके निधन की खबर सामने आई। अस्पताल से खबर आने के बाद टॉड की म्यूजिक कंपनी रिकॉर्ड लेबल ने और उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। टॉड के निधन के बारे में उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि-नमस्ते दोस्तों, हम आपके साथ एक बेहद दुखद खबर शेयर करना चाहते हैं। हम आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले टॉड अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे थे, लेकिन उनको यहां आने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद हमने उनको हेंडरसनविले, टेनेसी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां पर हमें पता चला कि उनको निमोनिया हो गया है जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार आज उनकी मौत हो गई। 

कौन थे टॉड स्नाइडर?

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

बता दें कि, टॉड स्नाइडर ने साल 1990 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत से पहले ‘जस्ट लाइक ओल्ड टाइम्स’ सिंगर ने बिली जो शेवर और जिमी बफेट से गाना सीखा था। साल 2004 में इन्होंने अपना पहला स्टूडियो एलबम ‘ईस्ट नैशविले स्काईलाइन’ रिलीज किया, जिसके बाद इनको काफी शोहरत हासिल हुई और ये रातोंरात फेमस हो गए। 

Read More राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान : दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 221 नशा तस्कर गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर