‘महाकाली’ की मुख्य नायिका में नजर आएंगी भूमि शेट्टी : फिल्म की 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग हो चुकी पूरी, फैंस एक्साइटेड 

फिल्म का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे 

‘महाकाली’ की मुख्य नायिका में नजर आएंगी भूमि शेट्टी : फिल्म की 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग हो चुकी पूरी, फैंस एक्साइटेड 
फिल्मकार प्रशांत वर्मा की नई फिल्म ‘महाकाली’ में भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है और हैदराबाद में भव्य सेट पर जारी है। भूमि का विकराल लुक लाल-सुनहरे रंगों और पारंपरिक गहनों से सजा है। निर्माता ने उनके समर्पण और कठोर प्रशिक्षण की तारीफ की, फिल्म देवियों की भव्यता को पर्दे पर नया रूप देगी।

मुंबई। फिल्मकार प्रशांत वर्मा की आने वाली फिल्म ‘महाकाली’ में भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ‘हनुमान’ के जरिए भारतीय सुपरहीरो जॉनर को नया आयाम देने वाले आरकेडी स्टूडियोज और दूरदर्शी फिल्मकार प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ की मुख्य नायिका के खुलासे के साथ सभी को चौंका दिया है। मेकर्स ने पोस्टर के जरिए भूमि शेट्टी को महाकाली की मुख्य नायिका के रूप में पेश करते हुए, उनके अभूतपूर्व लुक से दर्शकों को रूबरू करवा दिया है, जिससे सभी अचंभित हैं।

इस फिल्म की 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी हो चुकी है और वर्तमान समय में हैदराबाद में विशेष रूप से बनाए गए भव्य सेट पर इसकी शूटिंग जारी है। ‘महाकाली’ के अपने पहले लुक में दिव्यता और रहस्य का अछ्वुत संगम लग रहीं भूमि शेट्टी ने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विशेष रूप से लाल और सुनहरे रंगों में रंगी, पारंपरिक गहनों और पवित्र चिह्नों से सजी, ‘महाकाली’ का यह विकराल रूप आँखों में क्रोध और करुणा का बेमिसाल संगम है।

निर्माता प्रशांत वर्मा ने कहा- ‘हनुमान’ के बाद, मैं दिव्य स्त्री शक्ति के सार को गहराई से समझने और उसे पर्दे पर उतारने की ओर आकर्षित हुआ और ‘महाकाली’ के अलावा इससे अधिक उपयुक्त और क्या हो सकता था, जो हमारे इतिहास और पुराणों में गहराई से निहित एक ब्रह्मांडीय शक्ति हैं, हालांकि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी उस भव्यता के साथ उन्हें चित्रित किया गया है, जिसकी वह वास्तव में हकदार हैं। साथ ही हमें भूमि शेट्टी के अपने चुनाव पर भी बेहद गर्व है, क्योंकि जब हमने भूमि को इस किरदार के लिए चुना, तो उन्होंने भी पूरे समर्पण के साथ अपने आप को इस भूमिका में ढालने की प्रक्रिया शुरू की। सिर्फ यही नहीं इस चरित्र की अपार शक्ति और गरिमा को आत्मसात करने के लिए उन्होंने कठोर प्रशिक्षण लिया। सच पूछिए तो उनकी आँखों में एक दुर्लभ तीव्रता है, जो महाकाली की आत्मा को सजीव कर देती है। मुझे यकीन है यह फिल्म दर्शकों के लिए पर्दे पर देवियों को देखने का द्दष्टिकोण हमेशा के लिए बदल देगी।

निर्माता प्रशांत वर्मा के साथ आर.के. दुग्गल और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा समर्थित आरकेडी स्टूडियोज ‘महाकाली’ को भव्यता के नए स्तर पर ले जा रहा है। ऐसे में यह कहें तो कतई गलत नहीं होगा कि प्रशांत वर्मा की रचनात्मक द्दष्टि और निर्देशिका पूजा कोल्लूरू के श्रेष्ठ निर्देशन में बन रही फिल्म ‘महाकाली’ का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं।

Read More गुलाबी शहर में गुलाबी सूट पहनकर पहुंचीं यामी गौतम, बोलीं...‘नई नवेली’ डरावनी नहीं, पूरे परिवार की फिल्म

 

Read More टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग: सलमान के साथ काम करने वालों को धमकी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Read More अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.