शादी से बचने के लिए 50 फीट गहरे कुएं में कूदा

जख्मी हालत में मिला लापता युवक

  शादी से बचने के लिए 50 फीट गहरे कुएं में कूदा
एक दिन पहले घर पर बिना बताए लापता हुआ युवक शुक्रवार शाम को अपने ही गांव के 50 फीट गहरे सूखे कुएं में जख्मी हालत में पड़ा मिला।

  पुष्कर। एक दिन पहले घर पर बिना बताए लापता हुआ युवक शुक्रवार शाम को अपने ही गांव के 50 फीट गहरे सूखे कुएं में जख्मी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की 16 मई को शादी होनी है। बताया जाता है कि शादी के कारण वह तनाव में था। ग्राम चावंड़िया निवासी राजू पुत्र गोपाल भाटी गुरुवार सुबह बिना बताए घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर वह नहीं मिला। इस पर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। थानाप्रभारी महावीर शर्मा ने उसकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम परिजनों के साथ युवक को ढ़ूंढ़ रही थी। इसी बीच पुलिस को युवक के गांव में ही स्थित सूखे कुएं में होने की जानकारी मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर युवक ने कुएं में छिपने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुएं से बाहर निकाला। कुएं में कूदने की वजह से उसके शरीर पर हल्की चोट लगी। जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.