देश में संभवत : पहली बड़ी कार्रवाई: किशनगढ़ में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियां सीज, लाखों कट्टे जब्त

कृषि मंत्री मीणा ने दो फैक्ट्रियां में स्वयं पहुंचकर किया भंडाफोड़

देश में संभवत : पहली बड़ी कार्रवाई: किशनगढ़ में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियां सीज, लाखों कट्टे जब्त
मंत्री के आदेश पर किशनगढ़ क्षेत्र में संचालित 8 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई।

मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ़-नसीराबाद हाईवे के निकट उदयपुरकला खोड़ा माता स्थित रीको एरिया व टिकावड़ा में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए लाखों कट्टे नकली खाद के जब्त किए गए और फैक्ट्रियों को भी सीज कर दिया गया। कृषि मंत्री मीणा के छापेमार कार्रवाई की खबर जब स्थानीय प्रशासन को मिली, तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री के आदेश पर किशनगढ़ क्षेत्र में संचालित 8 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई। नकली खाद बनाने के मामले में संभवत: देश में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।  

सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक सड़क मार्ग छोड़कर रीको एरिया में कृषि मंत्री मीणा भूमि एग्रो एवं गोवर्धन एग्रो पर पहुंचे और नकली खाद के कारोबार में बड़े घोटाले का खुलासा किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली खाद से भरे हजारों कट्टों के साथ ही फैक्ट्री परिसर में खाद में मिलाने के लिए पड़े मार्बल पाउडर व बजरी का ढेर पकड़ा। करीब 2 घंटे तक कृषि मंत्री मीणा ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कृषि विभाग के कारिंदों को फटकार लगाई। कृषि मंत्री मीणा के निर्देश पर पुलिस ने एक फैक्ट्री के संचालकों को हिरासत में लिया। देर रात तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान तहसीलदार अजित मुंडेल, कृषि अधिकारी सौरव गर्ग, अनुप्रिया यादव, अतिथि माथुर आदि मौजूद थे।

मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
मिलावटी खाद की फैक्ट्रियों के विरुद्ध अब तक कारवाई नहीं करने, सैंपल नहीं लेने सहित अन्य मुद््दों को लेकर कृषि मंत्री मीणा ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को जमकर फटकार लगाई।

अजमेर-ब्यावर में खाद के 34 प्लांट पर नजरें
मंत्री मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार की  सारी हदें पार कर दी गई। नकली खाद बनाने की चेन का पता लगाना जरूरी है जिसमें समय लग सकता है। मंत्री मीना ने बताया कि अजमेर व ब्यावर मे खाद बनाने के 34 प्लांट की सूची हमारे पास उपलब्ध है। जिनकी रैकी हम कर रहे हैं। 

Read More आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक

दूसरी फैक्ट्री में मालिक और श्रमिक गायब
मंत्री मीणा जब टिकवाड़ा के रीको एरिया में स्थित खाद बनाने के फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर रहे थे उस दौरान दूसरी कंपनी के मालिक व मजदूर कंपनी बंद कर फरार हो गए। मंत्री मीणा ने एक कंपनी को सील करवा दिया। दूसरे की जांच की जा रही है। उदयपुर कला में टिकवाड़ा में देर शाम तक संबंधित विभाग के कार्मिकों द्वारा फैक्ट्रियों को सील करने के कार्रवाई जारी रही।

Read More एसआई भर्ती 2021 पुन: परीक्षा आज, 11 जिलों में 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

अब तक दस फैक्ट्रियों पर कार्रवाई
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में कृषि विभाग का डिकॉय आॅपरेशन जारी रहा। किशनगढ़ में अब तक 10 खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। विभागीय दावों के अनुसार सभी फैक्ट्रियों में नकली खाद बनाने का कारोबार हो रहा था। अब तक नकली खाद के लाखों कट्टे बरामद हुए है। यह ना केवल राज्य अपितु देश की सबसे नकली खाद के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई है।

Read More अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया

टेम्पो में बैठकर एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री पहुंचे मीणा
उदयपुर कला रीको एरिया में फैक्ट्री में नकली खाद का कारखाना पकड़ने के लिए मीणा एक फैक्ट्री में तो कार से ही गए परंतु कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरी फैक्ट्री में वहां खड़े लोडिंग टैम्पो में सवार होकर पहुंच गए। मीणा के अवलोकन के दौरान खाद बनाने वाली फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के ट्रेड के कट्टों के बंडल भी फैक्ट्री परिसर में बने कमरों में मिले। जिसके चलते कमरों को भी सील करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया