खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

स्कूल से छूटते ही खदान पर चले गए नहाने

खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान(10) व आरिफ खान(7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोपहर में अवकाश के बाद वे सीधे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतर जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन स्कूल की तरफ तलाशने गए। 

 खदान के पास मिले कपड़े व बैग

बताया गया है कि खदान के समीप दोनों बच्चों के कपड़े तथा स्कूल बैग एवं जूते पडेÞ नजर आए। जिसके बाद खदान में तलाशी ली गई तो दोनों के शव मिले। घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया तथा देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए। 

Read More नारी वंदन अधिनियम पर अजमेर में महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

परिवार सदमे में, हर कोई स्तब्ध

Read More अजमेर के जंगलों में 1–2 मई को वन्यजीव गणना, 85 से अधिक वाटर होल्स पर नजर

हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं जिसे भी हादसे का पता चला, वह स्तब्ध हो गया। बताया जाता है कि मुस्ताक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल(14) है। जबकि हादसे का शिकार होने वाला अरबाज दूसरे नंबर तथा आरिफ तीसरे नंबर का पुत्र था। अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 4 का छात्र था जबकि आरिफ कक्षा 2 में पढ़ रहा था। घटना पर विद्यालय परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Read More उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 : आयोग ने दिया अंतिम अवसर, अनुपस्थित रहे 171 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 मई को होगी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल