ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए।

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है।

अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।


 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय