जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 17.40 लाख का सोना, कॉफी ग्राइंडर मशीन व 3 मैग्नेटिक ब्रेसलेट में छिपाकर लाया यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 17.40 लाख का सोना, कॉफी ग्राइंडर मशीन व 3 मैग्नेटिक ब्रेसलेट में छिपाकर लाया यात्री

कस्टम विभाग ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए एक यात्री से 17.40 लाख रुपए का 349 ग्राम सोना पकड़ा है। दुबई की फ्लाइट से आया यात्री सोने को बड़ी चालाकी से कॉफी ग्राइंडर मशीन व तीन मैग्नेटिक ब्रेसलेट के अंदर छुपाकर लाया था।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां कस्टम विभाग की कार्रवाईयों की बाद भी तस्कर अलग-अलग तरह से तस्करी के प्रयास कर रहे हैं। कस्टम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर कार्रवाई करते हुए एक यात्री से 17.40 लाख रुपए का 349 ग्राम सोना पकड़ा है। दुबई की फ्लाइट से आया यात्री सोने को बड़ी चालाकी से कॉफी ग्राइंडर मशीन व तीन मैग्नेटिक ब्रेसलेट के अंदर छुपाकर लाया था। कस्टम विभाग की टीम ने संदेह होने पर यात्री को रोका और तलाशी ली। इस दौरान मशीन के अंदर छुपा सोना बरामद किया गया। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार सोना बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद यात्री फ्लाइट से निकलकर एयरपोर्ट पर चैकिंग के लिए पहुंचे। यहां सामान्य चैकिंग के बाद एक यात्री पर कस्टम अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने जब यात्री को चैकिंग के लिए रोका तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसे अंदर ले जाकर सामान की तलाशी ली गई। सामान में उसके पास कॉफी और स्पाइस ग्राइंडर मशीन व तीन मैग्नेटिक ब्रेसलेट थे। कस्टम टीम ने जब इन्हें चेक किया, तो मशीनों के अंदर तांबे के तारों की जगह पर सोना छुपाकर रखा गया था। सोने का वजन करीब 349.810 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17.40 लाख रुपए कीमत है। कस्टम अधिकारियों ने यात्री से सोने की तस्करी को लेकर पूछताछ की है, लेकिन वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन