देश में चल रहे माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें: सीएम

देश में चल रहे माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें: सीएम
महारैली के लिए यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 जयपुर। 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई के खिलाफ महारैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के अग्रिम संगठनों यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शनिवार को सीएमआर में बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि देश में चल रहे वर्तमान माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें, पार्टी और देश के लिए निरंतर कार्य करते रहें। यूपीए को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि वे वाजपेयी सरकार में मंत्री रही है, जो नेता दोनों ओर जाते हैं, उन्हें देश स्वीकार नहीं करेगा। देश कांग्रेस के बगैर नहीं चल सकता। महारैली के लिए यूथ कांग्रेस को दस हजार और एनएसयूआई को सात हजार कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। साथ ही 12 दिसंबर को जयपुर में हो रही महंगाई हटाओ महारैली के संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं एनएचयूआई, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी साथ रहे। यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, सह प्रभारी मंजू तोमर, एनएचयूआई के प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंह संधु, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं: गहलोत

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक और केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर कहा है कि 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनाव में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे व चौथे स्थान पर रही। गहलोत ने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्को से परे है। कल अमित शाह आकर इस झूठ के पुलिंदे पर मुहर लगाएंगे। प्रदेश की जनता समझदार है। वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृहमंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी, चाहे कितना भी दुष्प्रचार कर लें।

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन