राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित
डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे दोनों परीक्षाओं में शामिल

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने मंगलवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के वर्ष  2021 के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।  संकुल के पंचम ब्लॉक के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्टेट ओपन पढ़ाई से वंचित हो रहे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है और आगामी दिनों में ओपन और भी बेहतर कार्य करेगा। सरकार स्कूल शिक्षा को मजबूत करने के लिए कहीं बेहतर कदम उठा रही हैं और निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकार ने अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोले हैं जो आज निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं शिक्षा मंत्री ने बताया कि अक्टूबर नवंबर में संपन्न हुई परीक्षाओं में कक्षा 10 की परीक्षा के लिए लगभग 90,000 एव कक्षा 12 की परीक्षा के लिए लगभग 67000 विद्यार्थी एनरोल थे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के इतिहास में यह पहली बार है की 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए । 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने से 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है की इस वर्ष स्टेट ओपन स्कूल की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च-मई में आयोजित होनी थी परन्तु कोविड 19 जनित परिस्थितियों के कारण परीक्षाएं विलंब से आयोजित हुई।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि स्टेट ओपन परीक्षा परिणाम के 10वीं में पूजा चौधरी  टॉपर रही तो 12वीं में मुकेश कुमार ने टॉप किया। परिणाम जारी करते समय शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल, स्कूल शिक्षा प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री खान ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से स्टाफ पैटर्न को लेकर शिक्षकों से लाइव चर्चा की और नए पदों को सृजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

Read More राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना