जयपुर से चंडीगढ़ के लिए एयर कनेक्टिविटी बंद :10 दिन बाद बहाल होने की संभावना, जाने फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल

तकनीकी और मेंटेनेंस कार्यों के कारण लिया गया निर्णय

जयपुर से चंडीगढ़ के लिए एयर कनेक्टिविटी बंद :10 दिन बाद बहाल होने की संभावना, जाने फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल

जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। अब तक चंडीगढ़ के लिए रोजाना तीन फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं — सुबह, दोपहर और शाम के समय। 26 अक्टूबर से लागू हुए नए विंटर शेड्यूल में तीनों फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। अब तक चंडीगढ़ के लिए रोजाना तीन फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं — सुबह, दोपहर और शाम के समय। 25 अक्टूबर तक ये सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं, लेकिन 26 अक्टूबर से लागू हुए नए विंटर शेड्यूल में तीनों फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चल रहे तकनीकी और मेंटेनेंस कार्यों के कारण यह निर्णय लिया गया है। एयरलाइन सूत्रों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद करीब 10 दिन में जयपुर-चंडीगढ़ हवाई सेवा फिर से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल यात्रियों को दिल्ली या अमृतसर के जरिये कनेक्टिंग फ्लाइट्स से सफर करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे