टेंडर में अपील खारिज, फर्म गैर-जिम्मेदार घोषित
जयपुर की फर्म के दस्तावेजों में त्रुटि से रुका कार्य
जल संसाधन विभाग ने जयपुर की एक फर्म की ओर से प्रस्तुत निविदा को तकनीकी खामियों के चलते गैर-जिम्मेदार घोषित कर दिया।
जयपुर। जल संसाधन विभाग ने जयपुर की एक फर्म की ओर से प्रस्तुत निविदा को तकनीकी खामियों के चलते गैर-जिम्मेदार घोषित कर दिया। फर्म ने हनुमानगढ़ में बडोपल पंपिंग स्टेशन से सुरतगढ़ शाखा तक 5500 मीटर की एचडीपीई पाइपलाइन बिछाने के लिए निविदा भरी थी, जिसे तकनीकी कमेटी ने अमान्य कर दिया।
फर्म ने इस निर्णय के खिलाफ 22 अगस्त 2024 को अपील दायर की, जिसमें बताया गया कि उसके दस्तावेज पूर्ण रूप से सही और विभागीय मापदंडों के अनुरूप हैं। हालांकि, विभाग ने फिर से इस निविदा को अमान्य घोषित कर दिया। अब यह मामला परियोजना निदेशक और मुख्य अभियंता के पास विचाराधीन है। तब तक, निविदा की वित्तीय बोली स्थगित कर दी गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Mar 2026 18:43:27
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...

Comment List