जल संसाधन विभाग के आदेश : नवनेरा लिंक परियोजना की अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई

वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने सख्त निर्देश जारी

 जल संसाधन विभाग के आदेश : नवनेरा लिंक परियोजना की अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई

राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किसानों को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नवनेरा लिंक परियोजना के तहत अवाप्त भूमि पर किसी भी प्रकार की कृषि गतिविधि नहीं की जा सकेगी

जयपुर। राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किसानों को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नवनेरा लिंक परियोजना के तहत अवाप्त भूमि पर किसी भी प्रकार की कृषि गतिविधि नहीं की जा सकेगी। जल संसाधन विभाग ने कहा है कि यह भूमि मुआवजा प्रक्रियाधीन या भुगतान होने के बाद राजकीय उपयोग के लिए सुरक्षित की गई है, ऐसे में उस पर जुताई या बुवाई करना अवैध होगा।

परियोजना के तहत नवनेरा बैराज के डिलीवरी सिस्टर्न से मेज एनीकट तक फीडर का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए लाखेरी उपखण्ड के अंतर्गत आने वाले गुहाटा, कोटाखुर्द, लबान, दहीखेड़ा, डपटा, रामगंज और खरायता गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है, वहीं शेष किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई किसान इन भूमि पर कृषि कार्य करता है और निर्माण के दौरान किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश