विश्वकर्मा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग व नकदी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

विश्वकर्मा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग व नकदी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मोबाइल और ₹18,000 की लूट का खुलासा करते हुए जगमोहन और राम गोस्वामी को गिरफ्तार कर नकदी और बाइक बरामद की।

जयपुर। पुलिस थाना विश्वकर्मा, जिला जयपुर पश्चिम की टीम ने मोबाइल फोन व नकद 18 हजार रुपये छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस उपयुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही चोरी, नकबजनी, मोबाइल स्नैचिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना विश्वकर्मा पुलिस को यह सफलता मिली है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 16.01.2026 को दोपहर करीब 2.30 बजे, परिवादी मोहम्मद असलम निवासी अररिया (बिहार), हाल ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी, रोड नं. 11, विश्वकर्मा, जयपुर को रोड नं. 1 पर दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने नाम पूछने के बहाने रोका। बातचीत में उलझाने के बाद दोनों आरोपियों ने परिवादी को पकड़कर उसकी जेब से 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड छीन लिए और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना विश्वकर्मा में प्रकरण संख्या 21/2026 धारा 304(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम ने लगातार गश्त, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा सीसीटीवी फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रूट चार्ट तैयार किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों जगमोहन उर्फ संजय एवं राम गोस्वामी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

Read More ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

Read More दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 

जगमोहन उर्फ संजय उम्र 42 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 160, कलाकार कॉलोनी, पानीपेच शास्त्री नगर,
राम गोस्वामी उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज, जिला आगरा (उ.प्र.), हाल झुग्गी-झोपड़ी कच्ची बस्ती, कूता मंडी, अम्बाबाड़ी शास्त्री नगर का रहने वाला है।

Read More वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,