जयपुर में लग्जरी लाइफ के लिए करते थे बाइक चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने 8 चोरी की बाइक सहित तीन पावर बाइक की रिकवरी की,

जयपुर में लग्जरी लाइफ के लिए करते थे बाइक चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पावर बाइक सहित आठ चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। एक अन्य नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे वाहन चोरी
ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया कि 20 जून को साहिल नाम के एक युवक ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वारदात से पहले रैकी करने वाली बाइक की पहचान कर अलवर निवासी सचिन मीणा को डिटेन किया। पूछताछ में सचिन ने अपने मित्र सचिन और एक नाबालिग के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

कम कीमत में बेचते थे चोरी की बाइक
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से अलवर थानागाजी के रहने वाले हैं और लग्जरी लाइफ जीने के लिए बाइक चोरी किया करते थे। चोरी की बाइकों को कम कीमत पर बेचते, जिससे मिलने वाले पैसे से कमरे का किराया, महंगे कपड़े, मोबाइल, जूते, घड़ी खरीदते थे। साथ ही होटल में खाना, क्लब जाना, दोस्तों में पार्टी करने जैसी शौक पूरा करते थे।

कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
पुलिस ने तीन पावर बाइक समेत आठ बाइकें रिकवर कर ली हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Read More विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र