जयपुर में 43 स्थानों पर रक्तदान शिविर : 1503 यूनिट रक्त एकत्रित, 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान
रक्तदाताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में को जयपुर जिले में 43 स्थानों पर 1503 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर जिले में 43 स्थानों पर 1503 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
शिविरों में आमजन, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविरों के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध ब्लड सेंटर एवं अन्य ब्लड सेंटर पर रक्त समूह जांच की सुविधा उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण एवं नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Comment List