RSOS की परीक्षाओं में नकल का मामला, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,12 शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

RSOS की परीक्षाओं में नकल का मामला, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,12 शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज
सभी परीक्षा कक्षों में वीक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सामूहिक नकल करवाते हुए केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में रंगे हाथों पकड़ा तो इस कार्य को सतर्कता पर्यवेक्षक की संलिप्तता के साथ किया जा रहा था।

जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाओं में नकल का मामले में शिक्षा विभाग ने संख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने नकल में लिप्त 12 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। 

दरअसल, विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से एक उड़नदस्ता गठित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजी का बेरा फलोदी का 16 जुलाई को परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल पहुंचा तो विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया था। अंदर जाने पर सभी परीक्षा कक्षों में वीक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सामूहिक नकल करवाते हुए केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में रंगे हाथों पकड़ा तो इस कार्य को सतर्कता पर्यवेक्षक की संलिप्तता के साथ किया जा रहा था। निरीक्षण दल ने इस प्रकरण में संलिप्त सभी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई एवं शिक्षा विभाग ने इस आपराधिक कार्य मे संलिप्त 12 शिक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया है। 

इन 12 शिक्षकों पर गिरी गाज
1. राजेंद्र सिंह चौहान प्रधानाचार्य रा ऊ मा वि पनजी का बेरा 
2. दिनेश कुमार सुथार व्याख्याता वाणिज्य रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी 
3. भंवर लाल सुधार वरिष्ठ अध्यापक पन जी का बेरा 
4. अनुसुइया वरिष्ठ अध्यापिका विज्ञान रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी 
5. कोमल वर्मा वरिष्ठ अध्यापिका गणित रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी 
6. राहुल मीणा अध्यापक एल 2 रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी 
7. कृष्ण कुमार जाट अध्यापक एल 2 रा ऊ मां वि पनजी का बेरा 
8. सवाई राम पुस्कालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी 
9. शिवराज मीणा अध्यापक एल 2 रा ऊ प्रा वि नया बेरा खियांसरिया 
10. प्रहलाद रैगर अध्यापक एल 2 रा ऊ मा वि कोलू रथोड़ायत बेरा 
11. हरि सिंह अध्यापक एल 1 म गा रा वि भेरा राम की ढाणी कुशलावा 
12. दशरथ सिंह अध्यापक एल 1 रा ऊ प्रा वि पुरोहितों की ढाणी धनेश्वर नगर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चार मतदान केंद्रों...
पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3 लाख से अधिक घरों में लगाए सोलर, नागर ने कहा- एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर जोर
कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
एसओजी की बड़ी कार्रवाई, जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान