पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
वाहन पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दल रवाना हुए। दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
द्वितीय चरण में जयपुर जिले की अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों के 81 वार्डों तथा जिला परिषद के वार्ड 11 से 14 और 51 से 57 में बुधवार, 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 97 हजार 323 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 40 महिलाएं और एक अन्य मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।

Comment List