मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को दिया रोडमैप : 100 दिन में बदलें शहरों की सूरत, दीपावली से पहले पूरी हों मूलभूत सुविधाएं

सफाई-सड़क से लेकर जलभराव

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को दिया रोडमैप : 100 दिन में बदलें शहरों की सूरत, दीपावली से पहले पूरी हों मूलभूत सुविधाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को शहरों के विकास के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश। दीपावली से पहले सड़क, सफाई, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों और सौंदर्यीकरण के काम पूरे करने को कहा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर पर नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और नगर निकाय अध्यक्षों के साथ संवाद कर शहरों के विकास और व्यवस्थाओं के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले सड़क, सफाई, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य एक माह में पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन में राजस्थान के शहरों की सूरत बदलनी चाहिए और आमजन को बदलाव महसूस होना चाहिए। सीएम ने सफाई, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण, सड़क, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव, आवारा पशु, अतिक्रमण और सीवरेज जैसी समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने निकाय प्रमुखों को नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ समन्वय कर विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।

निकायों में पद नहीं, जनसेवा का मिशन : मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है। विकास योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के लिए शहरी सरकारें चुनी हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों को उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

पूरे शहर की जरूरत के हिसाब से हो विकास : मुख्यमंत्री ने निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ काम करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने के निर्देश दिए। पार्षदों से वार्ड की सीमाओं से ऊपर उठकर पूरे शहर के विकास की सामूहिक सोच के साथ काम करने का आह्वान किया।

शहरी विकास की योजनाओं का मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन सहित कई योजनाओं के माध्यम से शहरों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुनियोजित विकास के लिए विकसित वार्ड अभियान भी संचालित किया गया है। बैठक में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, नगर निगमों के महापौर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उप महापौर, सभापति, उप सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।  

Read More राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कई सालों से लगी रोक हटाई, पदोन्नती को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत सड़कें गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ती हैं। राज्य...
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को वैश्विक बचाव अभियान बताया, जल्द खत्म होने का किया दावा
पोलिंग पार्टी देगी 5 दिन की परीक्षा : वोटर मिनटों में फ्री, मतदान दल 5 दिन बाद होगा आजाद
BJP ने जमीनी कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजकर दिया सम्मान, शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा पर साधा निशाना