मुख्यमंत्री कल कई जगहों पर करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, जैसलमेर में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 9:30 बजे जयपुर से रतनगढ़ के लिए रवाना होंगे, वहां पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोड़ शो करेंगे। दोपहर 12:30 बजे सालासर पहुंच कर मंदिर दर्शन करेंगे और सालासर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां से बीकानेर के लिए रवाना होंगे। वहां मुक़ाम धाम दर्शन करेंगे और सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुकाम से पाँचुनोखा के लिए रवाना होंगे, वहां पर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को बीकानेर नाल एयरपोर्ट से जैसलमेर रवाना होंगे। जैसलमेर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 19:01:35
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...

Comment List