विकसित राजस्थान को गति देने के लिए ‘विकसित राजस्थान’ अभियान शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत

रोजगार सृजन और परिवहन क्षेत्र के विस्तार पर विशेष जोर

विकसित राजस्थान को गति देने के लिए ‘विकसित राजस्थान’ अभियान शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस राजस्थान चैप्टर द्वारा ‘विकसित राजस्थान’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से जयपुर के मैरियट होटल में किया जाएगा।

जयपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) राजस्थान चैप्टर द्वारा ‘विकसित राजस्थान’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से जयपुर के मैरियट होटल में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेज करने के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर के माध्यम से ‘विकसित राजस्थान’ की अवधारणा को साकार करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़े प्रमुख डीलर्स, उद्यमी एवं गणमान्य अतिथि भी भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार ‘विकसित राजस्थान’ थीम के अंतर्गत “Giving Wheels to Viksit Rajasthan” के संदेश के साथ राज्य में आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और परिवहन क्षेत्र के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल सेक्टर की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाएं और नवाचारों पर भी चर्चा होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव