गोदाम निर्माण से बढ़ेगी भंडारण क्षमता : किसानों को मिलेगी राहत, भूमि आवंटन के लिए किया आवेदन 

आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है

गोदाम निर्माण से बढ़ेगी भंडारण क्षमता : किसानों को मिलेगी राहत, भूमि आवंटन के लिए किया आवेदन 
यह कदम राज्य की भंडारण क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बेहतर साबित होगा।

जयपुर। प्रदेश में 1975 पैक्स और 42 केवीएसएस ऐसे है, जिनके पास स्वयं का गोदाम नहीं है या फिर गोदाम बनाने के लिए भूमि ही उपलब्ध नहीं है। सहकार सदस्यता अभियान के अंतर्गत भूमिविहीन सहकारी समितियों (पैक्स एवं केवीएसएस) के लिए गोदाम निर्माण की भूमि चिह्नीकरण और आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कदम राज्य की भंडारण क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बेहतर साबित होगा।

भूमिहीन समितियों को मिलेगी भूमि
अब अभियान के दौरान 1145 पैक्स और 22 केवीएसएस की ओर से भूमि चिह्नीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 1112 पैक्स और 26 केवीएसएस ने भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही इन समितियों के लिए गोदाम निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
गोदाम निर्माण से किसानों को अपनी उपज घर के पास सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल बर्बादी रुकेगी, बल्कि किसानों को अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेचने का अवसर भी मिलेगा। 

आय बढ़ाएंगे गोदाम 
गोदामों को किराए पर देने से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे समितियां आत्मनिर्भर बनेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Read More फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड

गोदाम निर्माण पर 100 फीसदी अनुदान
राजस्थान सरकार की अनोखी नीति के तहत गोदाम निर्माण पर 100 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। यह पूरे देश में पहला उदाहरण है। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक 1,61,500 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। भूमिविहीन समितियों को भूमि आवंटन मिलने के बाद यह लक्ष्य और तेजी से पूरा होगा। 

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी

 

Read More रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना