उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

परिजनों से मिलकर जताया शोक

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

दिया कुमारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा- “राजवीर सिंह जी जैसे वीर सपूत देश की अमूल्य संपत्ति होते हैं

जयपुर। उत्तराखंड के गौरीकुंड क्षेत्र में हाल ही में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान को शनिवार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उनके निवास स्थान पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिया कुमारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा- “राजवीर सिंह जी जैसे वीर सपूत देश की अमूल्य संपत्ति होते हैं। उनका बलिदान व देशभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी। यह न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि-  “देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले वीरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान जी का जीवन, युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगा।”

यह घटना समूचे राष्ट्र के लिए शोकदायक है, और राजस्थान ने एक वीर, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सपूत को खो दिया है। उपमुख्यमंत्री की यह उपस्थिति यह संदेश  है कि सरकार हर संकट की घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।

Read More हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 

Post Comment

Comment List

Latest News

गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन...
दुर्भाग्यपूर्ण! नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, केंद्र और एनटीए से मांगा जवाब
जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध
सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर