अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित, तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा

समारोह को भव्य रूप देने की बनाई रणनीति

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित, तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित। बैठक में समारोह की व्यापक तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने की। इस दौरान जयपुर के विभिन्न जन प्रतिनिधि, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित।

जयपुर। अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की व्यापक तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने की। इस दौरान जयपुर के विभिन्न जन प्रतिनिधि, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने और समारोह को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, जन्म शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा