राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की शिरकत

राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नए-नए प्रयोग करने में लगी हुई है।

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नए-नए प्रयोग करने में लगी हुई है। समारोह में पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान, शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय विद्यालयों के विकास में भामाशाह और प्रेरक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार का भी आयोजन किया। सेमिनार में राजेंद्र भनावत उपस्थित रहे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमिनार में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित शिक्षक तथा आमंत्रित भामाशाह भाग लिया। प्रदेश के पुरस्कृत शिक्षक विद्यालयों के भौतिक विकास में दानदाताओं को प्रेरित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का अनुभव भी साझा किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को...
मंदिरों से नकदी, सोना-चांदी और प्राचीन प्रतिमाओं की चोरी का सिलसिला जारी, जानें
स्कॉर्पियो चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 20 साल से वाहन चोरी में सक्रिय, 30 मामले दर्ज
संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति का पद, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ
मियामी में बड़ा हादसा: रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, कई गाड़ियों से टकराया; 5 की मौत
मोहन भागवत का दावा: RSS की विचारधारा दुनिया को संघर्षों से निकाल सकती है, राष्ट्र और पूरी दुनिया का कल्याण एक-दूसरे से जुड़ा 
राज काज में क्या है खास, जानें