शांतिवन में ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन, नितिन नबीन ने संस्थान के सेवा कार्यों को सराहा

कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

शांतिवन में ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन, नितिन नबीन ने संस्थान के सेवा कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में घोषणा की कि मानपुर हवाई पट्टी के विस्तार व एयर स्ट्रिप निर्माण के लिए राशि जमा करा दी गई है और जल्द काम शुरू होगा। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे।

आबूरोड। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, आबूरोड में एयर स्ट्रिप बनाने के लिए केंद्र से आग्रह किया गया है और निर्धारित राशि भी जमा कराई जा चुकी है। जल्द ही इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। वे सोमवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ब्रह्माकुमारीज की ओर से मानपुर हवाई पट्टी के विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी और अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई मौजूद थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेडिटेशन रूम में ध्यान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ब्रह्माकुमारीज संस्थान साधना, सेवा और विश्व कल्याण की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्थान की 90 वर्ष की यात्रा को सकारात्मक बदलाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार का माध्यम बताया।

ब्रह्माकुमारीज की यात्रा 140 से अधिक देशों तक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, वर्ष 1936 में शुरू हुई ब्रह्माकुमारीज की यात्रा आज 140 से अधिक देशों तक पहुंच चुकी है। संस्थान आध्यात्मिक जागृति और समाजसेवा के जरिए मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा का प्रसार, सेवा भावना और प्रकृति संरक्षण को जीवन में अपनाने के तीन संकल्प भी दिलाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने और विकसित भारत के संकल्प में संस्थान के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने पवित्रता, योग और दिव्य गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई ने भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर विचार रखे।

Read More चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
पुष्कर मेले में पंचतीर्थ स्नान के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म चौदस पर...
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
राज काज में क्या है खास, जानें 
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज