सरकार ने वेतन निर्धारण पर जारी किया परिपत्र, PSU और स्वायत्त निकायों से आए कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वेतन सुरक्षा

वित्त विभाग ने परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया

सरकार ने वेतन निर्धारण पर जारी किया परिपत्र, PSU और स्वायत्त निकायों से आए कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वेतन सुरक्षा
वित्त विभाग ने  परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि राज्य के विभिन्न सेवाओं में प्रत्यक्ष भर्ती के जरिए नियुक्त कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर विशेष नियम लागू होंगे

जयपुर। वित्त विभाग ने परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि राज्य के विभिन्न सेवाओं में प्रत्यक्ष भर्ती के जरिए नियुक्त कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर विशेष नियम लागू होंगे। यह परिपत्र उन कर्मचारियों पर केंद्रित है जो पहले राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों या पंचायती राज संस्थानों में कार्यरत थे और बाद में सरकारी सेवाओं में नियुक्त हुए।

परिपत्र के अनुसार, ऐसे कर्मचारी जो इन निकायों से चयनित होकर सरकारी सेवा में आते हैं, उन्हें उनकी पूर्ववर्ती सेवा में प्राप्त वेतन की सुरक्षा (Protection of Pay) का लाभ नहीं दिया जाएगा। केवल वही कर्मचारी वेतन सुरक्षा के पात्र होंगे जो पहले से ही नियमित चयन के आधार पर राजस्थान सरकार की सेवा में कार्यरत थे।

वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजस्थान सिविल सर्विसेज (कंडक्ट) नियम, 1971 के अनुसार “सरकारी सेवक” वही माना जाएगा जिसकी सेवा शर्तें संविधान के अनुच्छेद 309 के प्रावधानों के तहत विनियमित हों और जिसका वेतन राज्य की समेकित निधि से भुगतान किया जाता हो। साथ ही, परिपत्र में ‘रिवर्स पोजीशन’ का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि यदि कोई राज्य सरकार का कर्मचारी किसी PSU या स्वायत्त निकाय में नियुक्त होता है, तो वह वहां के कर्मचारियों की तरह वेतन और सेवा शर्तों के अंतर्गत आएगा तथा उस संस्था के नियमों के अनुसार काम करेगा।

अंत में विभाग ने स्पष्ट किया कि राज्य की सरकारी सेवा में नियुक्ति के समय PSU/स्वायत्त निकायों/स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं से आने वाले कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन की सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।

Read More जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित