सरकार का आदेश- स्थानांतरण आदेशों में विधिक और तकनीकी पहलुओं की अनिवार्य पालना 

स्थानांतरण नीति संबंधी जारी किए गए थे दिशा-निर्देश

सरकार का आदेश- स्थानांतरण आदेशों में विधिक और तकनीकी पहलुओं की अनिवार्य पालना 

राज्य सरकार ने स्थानांतरण आदेश जारी करते समय विधिक और तकनीकी पहलुओं की अनिवार्य पालना सुनिश्चित करने के लिए एक परिपत्र जारी किया है

जयपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण आदेश जारी करते समय विधिक और तकनीकी पहलुओं की अनिवार्य पालना सुनिश्चित करने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। शासन सचिव उर्मिला राजोरिया की ओर से हस्ताक्षरित इस परिपत्र में यह निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरण आदेश जारी करने से पूर्व विभागीय नीतियों, परिपत्रों और संबंधित प्रावधानों का समुचित परीक्षण किया जाए।

परिपत्र के अनुसार, प्रायः स्थानांतरण आदेशों के बाद प्रभावित कर्मियों द्वारा बड़ी संख्या में सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण और सक्षम न्यायालयों में वाद दायर किए जाते हैं, जिससे प्रशासनिक कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु विभागों को पूर्व में 9 अप्रैल 2024 और 24 मई 2024 को स्थानांतरण नीति संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। विभागों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरण आदेश जारी करने से पहले तकनीकी और विधिक पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करें, ताकि विवादों की संख्या को कम किया जा सके। साथ ही, प्रक्रियाधीन स्थानांतरण नीतियों में भी इन निर्देशों का समावेश सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, आयोगों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर लागू होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर