एटीएस और एएनटीएफ की कार्रवाई में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार :  मुम्बई के ताज होटल पर हमले के दौरान मौजूद था बजरंग, कमांडो लालच में बना तस्कर

गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन गांजनेय’ चलाया गया

एटीएस और एएनटीएफ की कार्रवाई में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार :  मुम्बई के ताज होटल पर हमले के दौरान मौजूद था बजरंग, कमांडो लालच में बना तस्कर
एटीएस और एएनटीएफ ने गांजा तस्करी करने वाले मुख्य सरगना पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। एटीएस और एएनटीएफ ने गांजा तस्करी करने वाले मुख्य सरगना पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना के बीच फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार रहा है। आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी था। एटीएस-एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि बजरंग सिंह कारंगा फतेहपुर सीकर का रहने वाला है। इसे गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन गांजनेय’ चलाया गया, जिसमें दो माह तक निगरानी रखी गई।

अपनी बहादुरी के कारण बना कमांडो :

आईजी कुमार ने बताया कि दसवीं तक पढ़ने के बाद जब पढ़ाई में मन नहीं लगा तो 6 फीट ऊंचे बजरंग की नौकरी बीएसएफ में लग गई। बीएसएफ  में रहते हुए बजरंग ने पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान में रहते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा और नक्सलवाद से जूझने में अदम्य कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। इस कारण वह अधिकारियों की निगाह में आ गया और उसका चयन एनएसजी कमांडो टीम में हो गया, जहां सात साल तक कमांडो रहा। मुंबई के ताज में हुए आतंकी हमले से निपटने वाली कमांडो टीम में भी बजरंग शामिल रहा।

ऑपरेशन का नाम गांजनेय क्यों रखा ?

Read More शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला

आरोपी का नाम बजरंग है, जिसका पर्यायवाची आंजनेय, आरोपी उड़ीसा और तेलंगाना क्षेत्र से गांजा तस्करी का मुख्य सरगना तो गांजा शब्द लिया गया। इस तरह आंजनेर की संधि कर गांजनेय रखा। एएनटीएफ की टीम पिछले दो माह से बजरंग पर निगाह रखे थी। वह मोबाइल फोन भी उपयोग में नहीं लेता था। इसी बीच सूचना मिली कि बजरंग अपने साथ एक उड़िया कुक रखता है। इस पर टीम ने पीछा कर जानकारी जुटाई और पीछा कर दबोच लिया। 

Read More बाल दिवस पर 'अभिनन्दन' : बाल प्रतिभाओं का सम्मान, हर प्रतिभा को मिले 5100 रुपये

 

Read More गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया, खाते से 4.44 लाख रुपए साफ

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट