आईपीएल 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आज मुकाबला, भुवनेश्वर की हो सकती है वापसी

दिखेगी धोनी-विराट की टक्कर

आईपीएल 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आज मुकाबला, भुवनेश्वर की हो सकती है वापसी

चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चेलेंजर बेंगलुरु के मध्य मुकाबले में सभी की नजरें क्रिकेट के दो दिग्गजों महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर टिकी होंगी

चेन्नई। चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चेलेंजर बेंगलुरु के मध्य मुकाबले में सभी की नजरें क्रिकेट के दो दिग्गजों महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर टिकी होंगी। सीएसके और आरसी का यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि दो महान क्रिकेटरों की विरासत का टकराव भी होगा। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर चुकी हैं और अब वे अपनी दूसरी जीत की तलाश में हैं।

स्पिन की मददगार होगी पिच
चेपॉक की पिच इस बार भी स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस मैदान की स्क्वेयर बाउंड्री लगभग 75 और 72 मीटर की है, जबकि 59 मीटर की फाइन बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए आंशिक रूप से आसान है। स्पिनर्स यहां बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। 
पहले मैच में नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी, और अन्य स्पिनरों के खिलाफ भी शॉट खेलना चुनौतीपूर्ण रहा था। अनुभवी स्पिनर आर अश्विन इस पिच पर और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ओस की भी उम्मीद है, लेकिन 11वें ओवर में नई गेंद के नियम से ओस का प्रभाव कम करने की कोशिश की गई है, जिससे दोनों पारियों में संतुलन बना रह सकता है।

भुवनेश्वर की हो सकती है वापसी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चोटिल भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। अगर वह पूरी तरह फिट होते हैं, तो निश्चित रूप से वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी से रसिख सलाम की जगह टीम में बदलाव हो सकता है, क्योंकि वह केकेआर के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे।

विराट बनाम धोनी

Read More आतंकी कसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक, देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने लिया फैसला

विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी ने सालों से आईपीएल में एकदूसरे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले खेले हैं। कोहली ने सीएसके के खिलाफ 32  पारियों में 1,053 रन बनाए हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स (1,057) के बाद किसी भी टीम के खिलाफ उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सीएसके के खिलाफ उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90  है। उनकी निरंतरता और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता उन्हें सीएसके के लिए सबसे बड़ा खतरा बनाती हैं। दूसरी ओर धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 33 पारियों में 864 रन बनाए हैं। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 39.3 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और नाबाद 84 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

Read More लालू ने बिहार को किया बदनाम : राजग सरकार आने पर होंगी बंद चीनी मिलें, शाह ने कहा-  राजद के शासन में होत थे अपहरण, लूट और नरसंहार

Post Comment

Comment List

Latest News

तूफान में पेड़ गिरने के बाद ढही मिट्टी कार पर गिरी, 6 लोगों की मौत तूफान में पेड़ गिरने के बाद ढही मिट्टी कार पर गिरी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में रविवार शाम गुरुद्वारे के पास तूफान में पेड़ गिरने के बाद पहाड़ से मिट्टी ढह...
श्रद्धालुओं की कार को पीछे से दूसरी कार ने मारी टक्कर : हादसे में मां-बाप समेत बेटे की मौत, 7 गभ्भीर घायल
सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में एंट्री करेंगे सुधांशु पांडे, नए किरदार से आएगा एक धमाकेदार टि्वस्ट
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने राणा सांगा महाप्रयाण स्थल पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित, झाझीरामपुरा स्थित लवकुश वाटिका का किया निरीक्षण 
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं-2’ का फस्ट लुक पोस्टर रिलीज
गंगनहर प्रणाली में कल से 20 अप्रैल तक नहरबंदी, पेयजल भंडारण के निर्देश
पुतिन की हत्या की साजिश, काफिले में शामिल कार में धमाका, लगी आग