POW ट्रेन को लेकर बैठक में लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

4 मई को पर्यटन भवन में होगी बैठक

POW ट्रेन को लेकर बैठक में लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
अजमेर में पीओडब्ल्यू का ठहराव करने के लिए प्रयासरत हैं राठौड़

 जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन इस बार सितम्बर माह से शुरू हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर कवायद चल रही है। इसे लेकर आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ पिछले माह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के एग्रीमेंट को रिन्यू कर इसे सितम्बर से शुरू किया जा सकता है। आरटीडीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अजमेर में शाही ट्रेन का नया ठहराव हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर बात चल रही है। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने सोमवार को अजमेर विजिट भी की है। उधर आरटीडीसी के एक सूत्र के बताया कि चार मई को पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे, लेकिन उनको अमलीजामा कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद दिया जाने की संभावना व्यक्त की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी...
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू