अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार

पूरे देश में करीब 5 हजार लोगों से की है 50-60 करोड़ रुपए की ठगी

अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार
इन ठगों ने चार अलग-अलग नाम से कम्पनी बनाई और चेन सिस्टम से लोगों को प्रलोभन देकर ग्राहक बना ठगते थे।

 जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पूरे देश में करीब पांच हजार लोगों से 50 से 60 करोड़ रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने चार अलग-अलग नाम से कम्पनी बनाई और चेन सिस्टम से लोगों को प्रलोभन देकर ग्राहक बना ठगते थे। इन्होंने करधनी थाना इलाके में करीब 600 लोगों से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए ठगे हैं। ये गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को टारगेट बनाते हैं। इन्होंने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान, विशाखापट्टनम व राजस्थान में ठगी का जाल फैलाया था। गिरफ्तार जयंत विश्वास माधापुर हैदराबाद तेलंगाना और गजेन्द्र सिंह यादव सेफरा गवार खेतड़ी झुंझुनूं हाल गोविन्दपुरा करधनी का रहने वाला है।   पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 22 फरवरी, 2022 को विनोद कंवर निवासी गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे सामने कॉलोनी में गजेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी रहते थे। इन्होंने अपने घर के ऊपर मेटलॉइड्स टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी खोल रखी है। इसका हैड आॅफिस हैदराबाद में है। इसके निदेशक जयंत विश्वास, मौसमी विश्वास हैं। इन लोगों ने कॉलोनी के लोगों को 25 दिन में 40 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देकर हर आईडी के 26500 रुपए जमा कराने पर 25 दिन में 35 हजार रुपए देने का लालच दिया तथा 623 लोगों से एक करोड़ 65 लाख 9500 रुपए फोन पे, नकद और चैक से लेकर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कम्पनी का मुख्य आरोपी जयंत इसी तरह ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है और हाल में वह सागारेड्डी हैदराबाद जेल में है। इसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके साथी अभियुक्त गजेन्द्र सिंह यादव को मुरलीपुरा से पकड़ लिया। इनसे कम्पनी का रिकॉर्ड, कम्प्यूटर, रुपए गिनने की मशीन, ठगी के दस्तावेज बरामद किए। इनके खिलाफ करधनी थाने में छह मामले दर्ज हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध