Jaipur Airport : घने कोहरे ने थामे जयपुर एयरपोर्ट के पंख, कई उड़ानें रद्द व दर्जनों लेट

स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट का शेड्यूल भी बिगड़ा

Jaipur Airport : घने कोहरे ने थामे जयपुर एयरपोर्ट के पंख, कई उड़ानें रद्द व दर्जनों लेट

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को भी घने कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह के समय एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि दोनों रनवे पर रनवे विजुअल रेंज 225 मीटर रही। खराब दृश्यता के कारण खासतौर पर एटीआर श्रेणी के विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को भी घने कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह के समय एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि दोनों रनवे पर रनवे विजुअल रेंज 225 मीटर रही। खराब दृश्यता के कारण खासतौर पर एटीआर श्रेणी के विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते सुबह 6:25 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। इसी तरह सुबह 6:55 बजे उदयपुर की फ्लाइट और 6:40 बजे गुवाहाटी की फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर पाई। गुवाहाटी में भी कोहरे की स्थिति खराब होने के कारण जयपुर से विमान रवाना नहीं किया जा सका। इसके अलावा कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 8:10 बजे के बजाय 10:20 बजे रवाना हुई।

देहरादून की फ्लाइट 8:25 के स्थान पर 10:25 बजे, जैसलमेर की फ्लाइट 9:20 के बजाय 10:20 बजे और इंदौर की फ्लाइट 11:45 के बजाय दोपहर 1:10 बजे उड़ान भर सकी। वहीं लखनऊ जाने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय 12:30 के बजाय 1:35 बजे रवाना होगी। उधर, स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट का शेड्यूल भी बिगड़ा रहा। मंगलवार को यह फ्लाइट करीब 22 घंटे देरी से चली, जबकि बुधवार को इसे रिशेड्यूल कर सुबह 9:40 बजे के बजाय दोपहर 12:45 बजे रवाना किया गया। लगातार कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन पर संकट बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज