मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम

विभिन्न वार्डों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग