जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड : लो-फ्लोर बस चालकों की हड़ताल समाप्त, शहर में फिर शुरू हुआ संचालन

हजारों यात्रियों को उठानी पड़ रही थी परेशानी

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड : लो-फ्लोर बस चालकों की हड़ताल समाप्त, शहर में फिर शुरू हुआ संचालन

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के बगराना डिपो की लो-फ्लोर बसों के निजी चालकों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से चल रहा कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया है। हड़ताल के चलते शहर में करीब 100 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के बगराना डिपो की लो-फ्लोर बसों के निजी चालकों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से चल रहा कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया है। हड़ताल के चलते शहर में करीब 100 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

मंगलवार देर शाम पारस कंपनी और चालक प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में समाधान निकल आया। दोनों पक्षों के बीच हर वर्ष 1,000 रुपये मासिक वेतन वृद्धि देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही मृत कर्मचारियों के परिजनों को कंपनी की ओर से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया गया। समझौते के बाद चालकों ने काम पर लौटने की घोषणा की।
बुधवार सुबह से सभी लो-फ्लोर बसों का संचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गया है, जिससे शहरवासियों ने राहत महसूस की।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती