बाल सुधार गृह में वर्चस्व की लड़ाई: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

पुलिस पूछताछ में दो जनों ने वारदात करना कबूल कर लिया है।

 बाल सुधार गृह में वर्चस्व की लड़ाई: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या
ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तीन जनों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तीन जनों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर गयासुद्दीन ने बताया मंगलवार रात करीब 12:00 से 1:00 के बीच में तीन जनों ने मिलकर सोनू उर्फ  प्रिंस पुत्र राजवीर निवासी रिठौठी कुम्हेर भरतपुर की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में दो जनों ने वारदात करना कबूल कर लिया है। बता दे कि मृतक खिलाफ करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं, यह नाबालिक के तौर पर यहां आया था।  पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और अन्य जनों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही थी। इस बात को लेकर कुछ जनों ने उस पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उल्लेखनिय है कि बाल सुधार गृह में सारे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कई बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए लेकिन वह तोड़ दिए जाते हैं। बाल सुधार गृह में किशोर वार्ड के अलावा एक सुरक्षित वार्ड भी है, इस वार्ड में वह बंदी रह रहे हैं जो बालिग हो जाते हैं। सोनू और प्रिंस मालूम हो गया था।  करीब 20 से अधिक बालिग बंदी यहां पर रह रहे हैं

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर