गहलोत ने साधा निशाना: केन्द्र और भाजपाई सरकारों का तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह

गहलोत ने ट्वीट के जरिए पंजाब में AAP सरकार पर निशाना साधा

गहलोत ने साधा निशाना: केन्द्र और भाजपाई सरकारों का तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह
जाब में AAP सरकार भी भाजपा के कदमों पर चल रही है: गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि 'गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी को प्रधानमंत्री के विरोध में ट्वीट करने पर असम पुलिस की ओर से गिरफ्तार करना सत्ता का दुरुपयोग है, केन्द्र और भाजपाई सरकारों का यह तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह है, यदि राजनेताओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों के विरोध में बयान देने पर गिरफ्तार किया जाएगा तो देश में शायद जेलों की संख्या कम पड़ जाएगी।

गहलोत ने ट्वीट के जरिए पंजाब में AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP सरकार भी भाजपा के कदमों पर चल रही है, पंजाब पुलिस ने राजनीतिक बयानों को लेकर अलका लाम्बा, डॉ. कुमार विश्वास पर मामला दर्ज कर इसे साबित किया है, राजनीतिक विरोध को पुलिस से दबाने का अलोकतांत्रिक प्रयास करने की होड़, भाजपा और आम आदमी पार्टी में लगी हुई है, लोकतंत्र में यह स्वीकार्य नहीं है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें