चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं: गहलोत

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।


 गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।


 इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

Read More राजस्थान में 31,555 करोड़ की 12 विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाएं संचालित, 25,602 करोड़ की 6 नई परियोजनाएं पाइपलाइन में 

Post Comment

Comment List

Latest News

काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
राजधानी की प्रमुख थोक मंडी कुकरखेड़ा (राजधानी मंडी) में सोमवार को दाल एवं अनाज के थोक बाजार में काबुली चना...
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी
सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस