जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी

वारदात में एक महिला घायल

जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी
जयपुर के जामड़ोली में ज्वैलरी व्यापारी सोनू कुमार स्वर्णकार और उनके भाई से चांदी के जेवर व नकदी लूटने के मामले का जयपुर पूर्व पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद दो हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य फरार हैं।

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने में ज्वैलरी कारोबारी और उसके भाई पर हमला कर पिस्टल से फायरिंग कर चांदी के आभूषण और नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष कश्यप (20) और गुमान सिंह (24) को दबोचा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं और पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को रात करीब 8:15 बजे परिवादी सोनू कुमार स्वर्णकार (40) निवासी भरत विहार ए, जामडोली अपने भाई के साथ ज्वैलरी की दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। दुकान से करीब 100 मीटर दूर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोककर लोहे के पाइप से हमला किया और पिस्टल से फायरिंग कर चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई थी। पीड़ित की आवाज सुनकर महिला बचाव के लिए मौके पर आई थी, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली महिला के पैर में लगी थी।

 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी सहायता, मुखबिरों से मिली सूचनाओं, पीड़िता के आने-जाने के रूट चार्ट और पुराने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले पीड़ितों की रैकी की थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

Read More आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ

 दोनों आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार

Read More हाई-सिक्योरिटी इलाके में बड़ी चोरी, भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के आवास से एक लाख की नकदी और जेवरात पार

पुलिस ने 31 अक्टूबर को मनीष कश्यप निवासी नसिया कॉलोनी, गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर, हाल श्रीराम विहार कॉलोनी, मांग्यावास नारायण विहार, और गुमान सिंह  निवासी  रोसी नादौती करौली हाल बसंत कुंज रिंग रोड के पास गोनेर  शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार चल रहे थे। भागते समय दोनों आरोपियों के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल राकेश चौधरी और देवेंद्र समेत अन्य की विशेष भूमिका रही। 

Read More उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती

 लूटे गए जेवर और हथियार की तलाश

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेने की कार्रवाई कर रही है। शिनाख्तगी के बाद रिमांड लेकर लूटे गए आभूषण, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस शेष तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा
भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित...
ISRO को बड़ी सफलता, नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया पूरी
त्योहारों पर जयपुर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई, रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
एलीट मिस राजस्थान सीजन-13' का जयपुर ऑडिशन संपन्न, युवतियों ने रैंप पर दिखाई प्रतिभा
गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का निधन, धर्म जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी
जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी