पुणे से आएगी जेसीटीएसएल की इलेक्ट्रिक बसें : 2 दिन तक होगा ट्रायल, शहर की सड़कों पर परीक्षण के तौर पर चलेगी

व्यवहारिक चुनौतियों का आकलन किया जाएगा

पुणे से आएगी जेसीटीएसएल की इलेक्ट्रिक बसें : 2 दिन तक होगा ट्रायल, शहर की सड़कों पर परीक्षण के तौर पर चलेगी

जेसीटीएसएल बेड़े में पहले चरण में 150 और दूसरे चरण में 168 इलेक्ट्रिक बसें पीपीपी मॉडल पर शामिल की जाएंगी। इनमें 100 बसें 12 मीटर लंबी और 218 बसें 9 मीटर लंबी होंगी।

जयपुर। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में पुणे से दो अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें जयपुर पहुंचेंगी, जिनका दो दिन तक ट्रायल शुरू किया जाएगा। ये बसें जेसीटीएसएल के बगराना डिपो में पहुंचेंगी और शहर की सड़कों पर परीक्षण के तौर पर चलाई जाएंगी।

जेसीटीएसएल बेड़े में पहले चरण में 150 और दूसरे चरण में 168 इलेक्ट्रिक बसें पीपीपी मॉडल पर शामिल की जाएंगी। इनमें 100 बसें 12 मीटर लंबी और 218 बसें 9 मीटर लंबी होंगी। इन बसों में परिचालक जेसीटीएसएल के होंगे, जबकि चालक संबंधित कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में 17 रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। पहले चरण में आने वाली 150 इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन बगराना डिपो से मार्च माह से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जेसीटीएसएल की यह पहल जयपुर को स्मार्ट और ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ट्रायल के दौरान बसों की तकनीकी क्षमता, बैटरी चार्जिंग सिस्टम, विभिन्न रूट्स पर प्रदर्शन, यात्रियों की सुविधा और संचालन से जुड़ी व्यवहारिक चुनौतियों का आकलन किया जाएगा।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित