जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ
जयप्रकाश यादव के खिलाफ शिकायतें की गई थीं
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अधिशाषी अभियंता जयप्रकाश यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। यादव वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग के नगर खंड प्रथम, जयपुर में पदस्थापित थे। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभाग के ठेकेदारों द्वारा जयप्रकाश यादव के खिलाफ शिकायतें की गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर गठित जांच कमेटी से प्राप्त रिपोर्ट और राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के नियम 16 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जयप्रकाश यादव को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव से एपीओ किया जाता है। साथ ही, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपनी उपस्थिति मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर के कार्यालय में दें। विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई को ठेकेदारों की शिकायतों और उनके आधार पर हुई जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comment List