महापौर ने कसी अफसरों पर लगाम : बोले- फील्ड में दिखें अधिकारी, सांगानेर-मानसरोवर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें

महापौर ने कसी अफसरों पर लगाम : बोले- फील्ड में दिखें अधिकारी, सांगानेर-मानसरोवर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
महापौर सुनील कोठारी ने सांगानेर-मानसरोवर जोन की तीन घंटे से अधिक मैराथन बैठक में सफाई, राजस्व, संसाधनों और विकास कार्यों की समीक्षा। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, फील्ड में सक्रिय रहने और कमियां तुरंत दूर करने के निर्देश।

जयपुर। नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने सांगानेर और मानसरोवर जोन की व्यवस्थाओं की करीब तीन घंटे से अधिक समय तक मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में सफाई व्यवस्था, राजस्व वृद्धि, प्रशासनिक ढांचे, संसाधनों और विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों से क्षेत्रवार फीडबैक लिया और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम को जनता का निगम बनाया जाए और आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

सफाई सिर्फ झाड़ू लगाना नहीं : कोठारी ने कहा कि सफाई का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और स्वच्छ रखना है। फुटपाथों पर कचरा नहीं रहे तथा पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वार्डवार साप्ताहिक सफाई अभियान चलाने पर भी जोर दिया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिवाली का त्योहार आने वाला है ऐसे में शहर की साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद हो।

इसके साथ ही, विद्युत व्यवस्था, सड़कों पर पेचवर्क और निर्माण एवं विध्वंस (सीएनडी वेस्ट) हटाने के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए। महापौर ने सभी को म्हारो जयपुर, प्यारो जयपुर, न्यारो जयपुर का संकल्प दिलाया। बैठक में उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More सीकर में झमाझम : कई जगह भरा पानी, पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए रहे बादल

Read More जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच

Read More मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 300 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति दस...
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल
राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
गंडक का रौद्र रूप: ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 22 सेंटीमीटर ऊपर बहाव, अगले 48 घंटे भारी
ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर
नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
परिचर्चा : निगम के नए बोर्ड के इरादे नेक, लेकिन कोई वादा नहीं