बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा

राजस्थान में 5 साल में घटी सरसों की उत्पादकता

बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा
राजस्थान में सरसों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण हाइब्रिड बीज और वैज्ञानिक खेती पर जोर। एफआईसीसीआई सीसीएस एनआईएएम की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में औसत उपज 2021-22 के 1716 किलोग्राम से घटकर 2025-26 में 1552 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर।

जयपुर। सरसों की बुवाई का समय नजदीक आने के साथ ही किसानों के सामने बेहतर बीज के चयन और फसल की उत्पादकता बढ़ाने की चुनौती है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण बीज, समय पर बुवाई और खेती की वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान न केवल सरसों की पैदावार बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। एफआईसीसीआई सीसीएस एनआईएएम की रिपोर्ट में राजस्थान और हरियाणा में सरसों की खेती की स्थिति का विश्लेषण करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर उपज में सुधार को जरूरी बताया है।

राजस्थान में पांच साल में घटी उत्पादकता: भारत के सरसों क्षेत्र की क्षमता का दोहन, प्रौद्योगिकी, उत्पादकता और किसान समृद्धि शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार सरसों का उत्पादन बढ़ाने के लिए केवल खेती का रकबा बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। इसके बजाय प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में सरसों की औसत उपज 2021-22 में 1716 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर थी, जो 2025-26 में घटकर 1552 किलोग्राम रह गई।

हाइब्रिड बीज से किसानों को फायदा :

रिपोर्ट में राजस्थान के किसानों के अनुभव भी शामिल किए गए हैं। डूंगरी गांव के एक किसान ने बताया कि पिछले साल हाइब्रिड बीज अपनाने से उन्हें 8 से 10 क्विंटल अतिरिक्त उपज मिली। वहीं, कंवरपुरा के एक किसान को 40 बीघा में प्रति बीघा 80 किलो अतिरिक्त उत्पादन हुआ।

Read More अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती

3 जिलों के 100 किसानों का सर्वे :

Read More जिलों के लिए बनेगा अलग रोड सेफ्टी प्लान : राजस्थान देश का पहला राज्य, डब्ल्यूएचओ के सहयोग से तैयार हुआ एक्शन प्लान

अलवर, श्रीगंगानगर और हरियाणा के रेवाड़ी जिले के 100 किसानों पर किए गए सर्वे में हाइब्रिड बीज अपनाने की दर अलग-अलग पाई गई। श्रीगंगानगर में यह लगभग 48 से 50 प्रतिशत, अलवर में 65 से 70 प्रतिशत और रेवाड़ी में 75 से 80 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार बेहतर तकनीक और खेती के तरीकों से किसानों की आमदनी औसतन 12.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि फसल का नुकसान 23 प्रतिशत घटा है।

Read More इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

सीजेपी नेताओं की विमान से हिरासत पर केजरीवाल का केन्द्र पर वार : यह आपतकाल से भी बदतर,   लोकतंत्र को कुचल रही सरकार सीजेपी नेताओं की विमान से हिरासत पर केजरीवाल का केन्द्र पर वार : यह आपतकाल से भी बदतर,   लोकतंत्र को कुचल रही सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेताओं को विमान से हिरासत में लिए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर...
पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम
राजस्थान की धूप बनी ताकत, वसुंधरा राजे- रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता है
जयपुर जेल में बदमाश सूरजभान की हत्या की अफवाह से मचा हड़कंप, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला
पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध
मोदी ने महालया पर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, बोले- हर जगह बनी रहेगी शांति और समृद्धि
बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा