वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे : रील के मायाजाल में खोता बचपन, मोबाइल की गिरफ्त में किशोरों और युवाओं का मन

जयपुर में बदलती डिजिटल आदतों के बीच मानसिक स्वास्थ्य बना बड़ी चुनौती

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे : रील के मायाजाल में खोता बचपन, मोबाइल की गिरफ्त में किशोरों और युवाओं का मन
बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया, रील्स और मोबाइल की बढ़ती लत मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता बन रही। सेठी कॉलोनी स्थित मनोचिकित्सा केंद्र की विशेष ओपीडी में हर महीने ऐसे 15-20 मामले सामने आ रहे। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन टाइम से नींद, एकाग्रता और पढ़ाई प्रभावित होती है।

जयपुर। पढ़ाई के लिए हाथ में आया मोबाइल कब बच्चों और युवाओं के मनोरंजन और फिर उनकी आदत का हिस्सा बन जाता है, इसका पता कई बार परिवार को भी देर से चलता है।

सोशल मीडिया पर रील देखते-देखते घंटों गुजर जाना, दोस्तों से दूरी, खेलकूद में घटती रुचि और नींद की कमी किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डिजिटल दौर में बच्चों के बचपन और मानसिक सेहत पर इसके प्रभाव को समझना जरूरी है। राजस्थान में किए गए कुछ सीमित अध्ययनों में अध्ययनरत किशोरों के बीच मॉडरेट प्रॉब्लमैटिक इंटरनेट यूज की संयुक्त व्यापकता 21.5 प्रतिशत बताई गई है। एक अध्ययन में 73 प्रतिशत विद्यार्थियों में नोमोफोबिया और 83 प्रतिशत में फोन खोने पर घबराहट की बात सामने आई। वहीं राजधानी जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित मनोचिकित्सा केन्द्र में सप्ताह में दो दिन विशेष रूप से बच्चों और किशोरों के मानिसक स्वास्थ्य को लेकर चलाई जाने वाली ओपीडी में हर महीने करीब 15 से 20 केस सोशल मीडिया, रील्स और स्क्रीन टाइम के कारण पड़ने वाले मानसिक प्रभाव के आ रहे हैं।

केस स्टोरी : मैदान से मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचा आरव: जयपुर के एक विकसित इलाके में रहने वाला 17 वर्षीय आरव पढ़ाई में मेधावी था। क्रिकेट का भी शौकीन था। शाम होते ही दोस्त उसे खेलने के लिए बुलाते लेकिन पढ़ाई के लिए नया मोबाइल मिलने के बाद उसकी दिनचर्या बदलने लगी। पांच मिनट के लिए रील देखने की शुरुआत कब घंटों में बदल गई, उसे पता ही नहीं चला। एक दिन मां उसे स्कूल काउंसलर के पास ले गईं। इसके बाद मनोचिकित्सक से परामर्श कराया गया। स्क्रीन टाइम सीमित करने, दोस्तों के साथ खेलने, जरूरत के समय ही फोन इस्तेमाल करने और नियमित फॉलोअप की सलाह मिली। शुरुआत में मुश्किल हुई लेकिन धीरे-धीरे आरव मैदान में लौटने लगा और उसका आत्मविश्वास भी लौटने लगा। ऐसे कई केस इन दिनों राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में सामने आ रहे हैं।

मानसिक-शारीरिक रूप से बीमार कर रहा है सोशल मीडिया : सोशल मीडिया की लगातार नई सामग्री और तुरंत मिलने वाला मनोरंजन मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम को सक्रिय कर सकता है। इससे बार-बार फोन देखने की इच्छा बढ़ सकती है। अत्यधिक इस्तेमाल से नींद, एकाग्रता, पढ़ाई और मनोदशा प्रभावित हो सकती है।

Read More राजस्थान में दूरसंचार ढांचे से जुड़े नियमों में बदलाव, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए नए नियम लागू

ऐसे बनाएं डिजिटल संतुलन :

Read More 12वें BRICS संसदीय मंच के बाद राजस्थान आएगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, जयपुर-उदयपुर भ्रमण प्रस्तावित

                -सोने से एक घंटा पहले से मोबाइल से दूरी रखें।

Read More राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर

                -सुबह उठकर पानी पिएं और धूप लें, तुरंत फोन न उठाएं।

                -प्रतिदिन स्क्रीन टाइम की सीमा तय करें।

                -सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं।

                -रोज कम से कम एक घंटा खेलकूद और परिवार-दोस्तों के साथ बिताएं।

                -नींद, पढ़ाई या मनोदशा लगातार प्रभावित हो तो भरोसेमंद व्यक्ति, काउंसलर या मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डीएपी संकट पर अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश में पर्याप्त...
मोदी ने महालया पर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, बोले- हर जगह बनी रहेगी शांति और समृद्धि
बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा
राजस्थान में खाद संकट पर सियासत तेज, अशोक गहलोत- डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी
ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
स्वस्थ मन, सशक्त समाज की आधारशिला