नीट यूजी परीक्षा: अब अधिक उम्र के आधार पर बेहतर अंक दिए जाने के नियम को हटाया 

टाई ब्रेकिंग नियम में बदलाव, अब 720 अंक पर समान रैंक होगी जारी

नीट यूजी परीक्षा: अब अधिक उम्र के आधार पर बेहतर अंक दिए जाने के नियम को हटाया 
उम्र और एप्लीकेशन नंबर के आधार पर बेहतर रैंक के नियम को हटा दिया गया है।  एनटीए ने 2022 के टाई ब्रेकिंग के 9 नियमों में से अंतिम 2 नियमों को हटाकर वर्ष 2023 में 7 नियम ही जारी किए हैं।

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (नीट यूजी-2023)ने अब टाई ब्रेकिंग के नियम में बदलाव दिया है,  जिससे अब अधिक उम्र के आधार पर बेहतर अंक दिए जाने के नियम को हटाया गया है, जिससे अब 720 अंक पर समान रैंक जारी की जाएगी। जबकि अब तक अलग-अलग रैंकिंग जारीकी जा रही थी। इस पूरी परीक्षा के आयोजन को लेकर फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन भी जारी किया है। इनका विश्लेषण करने पर सामने आता है, कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार फिर टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया में बदलाव किया है। वहीं, आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

यह भी परिवर्तन हुए 
उम्र और एप्लीकेशन नंबर के आधार पर बेहतर रैंक के नियम को हटा दिया गया है।  एनटीए ने 2022 के टाई ब्रेकिंग के 9 नियमों में से अंतिम 2 नियमों को हटाकर वर्ष 2023 में 7 नियम ही जारी किए हैं। वर्ष 2023 के टाई ब्रेकिंग में सबसे पहले बायोलॉजी विषय के अंक, फिर केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स के अंकों की तुलना की जाएगी। यदि इन तीनों नियमों के आधार पर टाई ब्रेकिंग नहीं हुआ तब विद्यार्थी के सभी गलत व सही अटेम्प्टेड क्वेश्चंस का रेश्यो देखा जाएगा। इनके आधार पर ही बेहतर रैंक प्रदान की जाएगी। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि टाई ब्रेकिंग नियमों से एज-क्राइटेरिया व पहले आवेदन का नियम हटाने पर नीट यूजी 2023 में 720 में से 720 अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को आल इंडिया रैंक 1 प्रदान की जाएगी। 

पहले अंक व अन्य सभी क्राइटेरिया के आधार पर टाई होने पर उम्र व पहले आवेदन करने के क्राइटेरिया के आधार पर टाईब्रेक हुआ करता था। 

Tags: neet exam ug

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव